You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
एमएमए फ़ाइटिंग में कमाल करने वाली अरुणाचल प्रदेश की सोनम जोंबा
2 मई को अरुणाचल प्रदेश की सोनम ज़ोंबा ने Matrix Fight Night 18 में वुमेन स्ट्रॉ-वेट वर्ल्ड टाइटल जीता है.
ये टाइटल उन्होंने ब्राज़ील की मारिस्टेला अल्वेस को हराकर जीता.
सोनम ज़ोंबा अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले से आती हैं.
ये दूसरी बार है जब सोनम ने इस खिताब को अपने नाम किया है. इससे पहले उन्होंने MFN 17 में रूस की अन्ना सफीवा को हराकर ये खिताब जीता था.
जब 2018 में सोनम ने अपने प्रोफ़ेशनल करियर की शुरुआत की थी, तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
इसके बाद उन्होंने चार साल का ब्रेक लिया और फिर 2022 में जोरदार वापसी की.
सोनम अरुणाचल प्रदेश से आने वाली पहली एमएमए फाइटर हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)