नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया इसराइल आने का न्योता

वीडियो कैप्शन, नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से फ़ोन पर की बात
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया इसराइल आने का न्योता
प्रकाशित

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फ़ोन पर बातचीत की है.

नेतन्याहू ने 30 सितंबर को हुई घटना को लेकर स्मित की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें भारत, इसराइल और पूरी दुनिया का हीरो बताया.

फ़ोन पर बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से घटना के बारे में जानकारी ली. साथ ही उन्हें इसराइल आने का न्योता दिया.

इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दोनों की बातचीत का एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

स्मित ने उन्हें बताया कि फ़्लाइट के दौरान क्या हुआ था और किस तरह उन्होंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोलकर स्थिति को संभालने की कोशिश की.

फ़्लाइट FZ1073 में एक पायलट ने दूसरे पायलट पर अचानक हमला कर दिया. जिस पायलट पर हमला हुआ, वो भारतीय नागरिक स्मित मच्छर हैं.

स्मित ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का गेट खोला और बाकी पैसेंजर्स, पोजिशनिंग पायलट की मदद से एक बड़ा हादसा टल गया. या यूं कहिए कि इस कदम से 174 लोगों की जान बच पाई.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.