मेक्सिको के 'कमांडो' चिहुआहुआ से मिलिए
चिहुआहुआ को मेक्सिको के नेशनल गार्ड में शामिल किया गया है.
वो एक गोद लिया हुआ कुत्ता है. वो इस सोच को बदलने आया है कि नेशनल गार्ड का हिस्सा सिर्फ़ बड़े कद के कुत्ते ही हो सकते हैं.
नेशनल गार्ड की लेफ्टिनेंट डेबोरा हर्नांडेज़ कहती हैं, कोमांडो चिहुआहुआ एक ऐसा कुत्ता है, जो हमारी बहुत मदद करता है. वह सीधे तौर पर ऑपरेशनल गतिविधियों में शामिल नहीं है, बल्कि कम्युनिटी आउटरीच गतिविधियों में शामिल है.
डेबोरा का कहना है कि उसके साइज़ की वजह से, जो भी लोग उसके पास आते हैं, वो उसे सहलाते हैं, लोग नेशनल गार्ड से बात करते हैं और इससे हमें नेशनल गार्ड के तौर पर लोगों के साथ भरोसा बनाने में मदद मिलती है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



