घर में लगी आग तो मां और पुलिस ने ऐसे बचाई बच्चे की जान

वीडियो कैप्शन, घर में लगी आग तो मां और पुलिस ने ऐसे बचाई बच्चे की जान
घर में लगी आग तो मां और पुलिस ने ऐसे बचाई बच्चे की जान
प्रकाशित

अमेरिका के मिशिगन में एक घर में आग लग गई थी, जिसमें मां और बच्चा फंस गए थे. मां ने घर की खिड़की से बच्चे को बाहर गिराया, जिसे पुलिस अधिकारी ने बचा लिया.

पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से जारी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चे को उसकी मां घर की खिड़की से बाहर गिरा रही है, जिसे पुलिस अधिकारी ने पकड़ लिया.

मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है.

(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)