एक बार फिर आसमान में खड़े दिखे 'ट्विन टावर्स'

वीडियो कैप्शन, 9/11 हमले में जान गंवाने वालों को इस तरह दी गई श्रद्धांजलि
एक बार फिर आसमान में खड़े दिखे 'ट्विन टावर्स'
प्रकाशित

आसमान में हज़ारों ड्रोन्स की रोशनी से जगमगाता ये नज़ारा न्यूयॉर्क सिटी का है.

यहां ड्रोन्स डिस्प्ले के ज़रिए ट्विन टावर्स की आकृति बनाकर 9/11 हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.

ऑर्गेनाइज़र्स ने बताया कि ट्विन टावर्स की इस आकृति को बनाने में 2,977 ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया था.

इसमें इंस्टॉलेशन में शामिल हर एक लाइट 9/11 हमले के पीड़ित को दर्शा रही थी.

आर्टिस्ट्स और प्रोड्यूसर्स ने ये शो 9/11 हमले से जुड़े लोगों के साथ मिलकर तैयार किया था.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.