राहुल गांधी बोले, '20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया'
राहुल गांधी बोले, '20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया'
प्रकाशित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साहिल नाम के एक युवक को मीडिया के सामने पेश किया.
उन्होंने कहा, "20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 साल के साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया."
राहुल गांधी ने कहा, "हम साहिल के साथ हैं. हम जवाबदेही की मांग कर रहे हर छात्र के साथ हैं. मोदी जी, अपने इस पाप के लिए देश के बच्चों से माफ़ी मांगिए, इसके ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई कीजिए और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्ख़ास्त कीजिए."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



