सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

वीडियो कैप्शन, सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
प्रकाशित

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

सीजेपी की क़ानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया, "सौरव और आशुतोष को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अजिंक्य को पर्सनल बॉन्ड पर रिहा किया गया है. गिरफ़्तारी के कारण वही थे."

इससे पहले रत्ना सिंह ने जानकारी दी थी, "इन पर अनधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं. इन्हें सुबह एसईएम कोर्ट में पेश किया जाएगा. ऐसी संभावना है कि इन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है. देर रात तक इन्हें अपने वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. इन्हें रात तीन बजे एक निजी वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया. इन ग़ैर-क़ानूनी कार्रवाइयों के बावजूद इनका हौसला बुलंद है."

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.