जंतर मंतरः दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.
राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी दावा किया है मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने जा रहे आरजेडी सांसद मनोज झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''बौखलाई सरकार ने जंतर-मंतर सत्याग्रह में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सांसद मनोज झा को हिरासत में लिया.''
प्रदर्शन का आह्वान करने वाले लोगों से एक वकील प्रशांत भूषण ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा. ''दिल्ली पुलिस ने मोदी/शाह के आदेश पर जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए मध्य दिल्ली को बंद कर दिया है.''
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



