मध्य प्रदेश का एक परिवार जिसने 109 साल पहले अंग्रेज़ों को कर्ज़ देने का दावा किया

वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश का एक परिवार जिसने 109 साल पहले अंग्रेज़ों को कर्ज़ देने का दावा किया
मध्य प्रदेश का एक परिवार जिसने 109 साल पहले अंग्रेज़ों को कर्ज़ देने का दावा किया
प्रकाशित

मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले रुठिया परिवार ने दावा किया है कि उनके पूर्वज जुम्मालाल रुठिया ने 1917 में ब्रिटिश सरकार को 35 हज़ार रुपए का कर्ज़ दिया था.

अब 109 साल बाद उनके परिवार ने ब्रिटिश सरकार से इस रकम को लौटाने की मांग की है.

जुम्मालाल रुठिया के परिवार ने कहा है कि उनके पास 4 जून 1917 का एक सर्टिफिकेट है जिसमें ब्रिटिश सरकार को 35 हज़ार रुपए दिए जाने का रिकॉर्ड है.

परिवार का कहना है कि ये रकम भोपाल एजेंसी में ब्रिटिश सरकार के पॉलिटिकल एजेंट के ज़रिए दी गई थी.

अब ब्रिटेन के डेट मैनेजमेंट ऑफिस यानी डीएमओ ने परिवार से इस मामले से जुड़े दस्तावेज़ और परिवार की जानकारी मांगी है. देखिए यह रिपोर्ट.

वीडियोः विष्णुकांत तिवारी

शूटः लोचन माली

एडिटिंगः तारिक़ ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.