अभिजीत दीपके के साथ मारपीट

अभिजीत दीपके के साथ मारपीट
प्रकाशित

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ सोमवार को जयपुर में मारपीट हुई.

जयपुर में शहीद स्मारक पर सीजेपी नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिजीत दीपके को उनके समर्थक कंधे पर बैठकार ले जा रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया.

इसके बाद भीड़ ने कुछ युवकों को पीटा, हालांकि अभिजीत दीपके ने मंच से कहा कि हमला करने वाले युवकों को छोड़ दिया जाए.

दीपके ने भी इस घटना के बारे में एक्स पर पोस्ट कर लिखा, शारीरिक हमले डर और कायरता की निशानी हैं.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)