ट्रंप बोले, या तो ईरान के साथ डील कर लेंगे, या उसका काम ख़त्म कर देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ईरान के साथ या तो समझौता करेगा या उसका काम खत्म कर देगा.
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के अहम बुनियादी ढांचे को तबाह कर सकता है.
उन्होंने कहा, "या तो हम कोई डील कर लेंगे, या फिर पूरी तरह काम ख़त्म कर देंगे. और काम ख़त्म करना मुश्किल नहीं होगा."
उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, मैं समझौता करना ज़्यादा पसंद करूंगा, क्योंकि मैं 9.1 करोड़ लोगों पर असर नहीं डालना चाहता."
"हम उनके पुलों को एक घंटे के अंदर गिरा सकते हैं. एनर्जी सप्लाई को और उन्होंने जो भी बड़े, सुंदर और आधुनिक प्लांट बनाए हैं…सबको तबाह कर सकते हैं. उनके पास बहुत पैसा था. अब उनके पास पैसा नहीं है."
"हमने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया है, लेकिन हम उनके बिजली और पावर प्लांट्स को तबाह कर सकते हैं. और वो ये बात जानते हैं."
(बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित)



