द लेंस: पश्चिम बंगाल का मूड कैसे बदल गया?

द लेंस: पश्चिम बंगाल का मूड कैसे बदल गया?

देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव नतीजे 4 मई को आए.

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को दो-तिहाई बहुमत से जीत मिली. मगर यह जीत बिना विवादों के नहीं रही. चुनाव आयोग और सरकारी मशीनरी पर सवाल उठ रहे हैं.

दूसरी तरफ तमिलनाडु में दशकों से दो पार्टियों के बीच सत्ता पलटती रही थी, मगर इस बार वहां पहली बार चुनाव लड़ने वाली एक नई पार्टी ने बाकी दो पार्टियों को पीछे छोड़ दिया. राज्य में कई दशकों में पहली बार किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. वहीं असम में विवादित बयानों के कारण कई बार निशाने पर रहे हिमंत बिस्वा सरमा ने पार्टी के लिए बड़ी जीत हासिल की है.

ऐसे में सवाल कई हैं. आखिर क्यों बहुत से लोग पश्चिम बंगाल का यह मूड समझने में नाकाम रहे? कैसे तमिलनाडु में एक नई पार्टी ने राजनीतिक भूचाल ला दिया? ममता बनर्जी क्या अब दिल्ली पर निशाना साधेंगी? विपक्ष के सामने अब क्या विकल्प हैं?

द लेंस के इस एपिसोड में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई. इस चर्चा में कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ जर्नलिज्म मुकेश शर्मा के साथ शामिल हुए पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा, हिंदुस्तान टाइम्स की राजनीतिक संपादक सुनेत्रा चौधरी और चुनाव विशेषज्ञ संजय कुमार.

प्रोड्यूसर: सईदुज़्जमान

गेस्ट कोऑर्डिनेटर: संगीता यादव

वीडियो एडिटिंग: जमशैद अली खान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)