You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जब क्रिस गेल को बीच आईपीएल में गई थी आरसीबी की कॉल
क्रिस गेल साल 2008 से 2010 के बीच केकेआर की टीम में थे. लेकिन फिर केकेआर ने उन्हें 2011 में रिलीज़ कर दिया.
आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि इस साल के ऑक्शन में गेल को किसी ने नहीं खरीदा था. गेल अपने देश लौट गए.
यहाँ आईपीएल शुरू हुआ, लेकिन फिर अचानक आरसीबी का एक प्लेयर चोटिल हो गया. उन्हें उसका रिप्लेसमेंट चाहिए था. तब आरसीबी को याद आई गेल की.
वो कहीं पार्टी कर रहे थे, तब उन्हें आरसीबी मैनेजमेंट का फ़ोन आया. गेल वापस आईपीएल में आए और आते ही पहला मैच अपनी पुरानी टीम केकेआर के ख़िलाफ़ खेलने उतरे.
इस मैच से पहले तक आरसीबी की टीम पांच में से अपने चार मुकाबले हार चुकी थी.
लेकिन केकेआर के खिलाफ इस मैच में गेल ने 55 बॉल्स पर सेंचुरी मारी और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.