You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत को एनर्जी बेचने पर क्या कहा?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपने भारत दौरे से पहले कहा है कि भारत अमेरिका का 'एक अहम सहयोगी और साझेदार' है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ 'कई मुद्दों पर काम किया जाना है'.
मीडिया से बातचीत में रुबियो ने कहा, "हम उन्हें (भारत को) उतनी एनर्जी बेचना चाहते हैं, जितना वे ख़रीदना चाहें. अमेरिका इस समय उत्पादन और निर्यात के ऐतिहासिक स्तर पर है. हम इसे और बढ़ाना चाहते हैं."
"इस बारे में भारत के साथ पहले से बातचीत चल रही थी और हम चाहते हैं कि भारत के ऊर्जा पोर्टफ़ोलियो में हमारी हिस्सेदारी और बड़ी हो."
होर्मुज़ स्ट्रेट से स्वतंत्र आवाजाही बंद होने के कारण दुनियाभर में ऊर्जा संकट जारी है. भारत में भी इसका साफ़ असर दिखा है, हालांकि भारत सरकार यह दावा करती आई है कि देश में पर्याप्त ईंधन मौजूद है.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि उनका आगामी भारत दौरा महत्वपूर्ण है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)