65 साल की ताई सावित्री छोटे से गांव से इंस्टाग्राम तक कैसे पहुंचीं?
देखने में वो किसी भी आम गांव का साधारण सा घर नज़र आएगा. लेकिन दरवाज़ा खटखटाने पर जो महिला सामने आती है, वो बेहद ख़ास हैं.
अपने छोटे से पुराने घर के पीछे मौजूद जगह पर पहुंचकर वो जब दुनिया से बात करती हैं तो सावित्री देवी से ताई सावित्री बन जाती हैं.
जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट और आराम की बातें करते हैं, सावित्री देवी महिलाओं के मुद्दे उठाती हैं, नौजवानों की बातें करती हैं, अपनी उम्र के लोगों को समझाती हैं, और वो भी बेधड़क. और इसमें उन्हें सपोर्ट मिलता है अपने बेटे से, जिन्हें वो अपना मैनेजर बताती हैं.
सावित्री के पति भी हैं, जो अपनी पत्नी के नए अंदाज़ में अपनी तरह से कुछ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन 65 साल की सावित्री देवी भले इंस्टाग्राम पर हाल में छाई हों, लेकिन ये सफ़र 2019 से चल रहा है.
इस सफ़र में उनके साथ अब तक क्या-क्या हुआ, उनके ये तेवर कहां से आए हैं, उन्होंने क्या-क्या झेला है, और उनके सपने क्या हैं, जिन्हें वो पूरा करना चाहती हैं, इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हम पहुंचे हरियाणा में रोहतक के एक गाँव में. आप भी मिलिए सावित्री देवी और उनके परिवार से.
प्रज़ेंटर: विदित मेहरा और सोनाली सिंह
प्रोड्यूसर: भरत शर्मा
कैमरा: अरीबा अंसारी और रुबाइयत बिस्वास
एडिटिंग: अरीबा अंसारी
आर्टवर्क: पुनीत बरनाला और वासिफ़ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



