एम. जॉन हैरिसन बुकर प्राइज़ जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ विजेता बने
लेखक एम जॉन हैरिसन ने अपने उपन्यास 'द एंड ऑफ एवरीथिंग' के लिए बुकर प्राइज़ जीता है.
81 साल के हैरिसन यह पुरस्कार जीतने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज़ लेखक बन गए हैं.
सोमवार, 9 नवंबर को लंदन में आयोजित समारोह में उन्हें 50 हज़ार पाउंड की प्राइज़ मनी दी गई. हैरिसन पिछले करीब 60 साल से लेखन कर रहे हैं और उनके फैंस का एक ख़ास वर्ग है.
'द एंड ऑफ एवरीथिंग' एक ऐसी दुनिया की कहानी है, जहां एक रहस्यमयी आपदा के बाद ब्रिटिश समाज पूरी तरह बदल जाता है. इस उपन्यास को लेकर पाठकों की राय बंटी हुई है.
एक रिव्यूअर ने इसे 'उदास लेकिन शानदार' और 'सपने जैसा और उलझाने वाला' बताया.
बुकर प्राइज़ ज्यूरी की हेड मैरी बियर्ड ने कहा कि यह उपन्यास पढ़ने में चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बेहतरीन साहित्य का एक हिस्सा ऐसा भी होता है.
उन्होंने कहा कि यह किताब रीडर्स को सोचने का नया नज़रिया देती है और मुस्कुराने की वजह भी देती है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.



