साक्षी से मिले सहवाग, पर 'पाजी बच गए'

प्रकाशित

पूर्व क्रिकेट वीरेंदर सहवाग ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक से मुलाक़ात की और शुक्र है कि वो नहीं हुआ जिससे 'वो डर रहे थे'.

सहवाग ने साक्षी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "साक्षी मलिक से मुलाक़ात जबरदस्त रही. उन्होंने कुश्ती नहीं की और इसीलिए मैंने उन्हें आराम से बधाई दी कि उन्होंने देश का मान बढ़ाया."

साक्षी मलिक ने भी इस मुलाकात के लिए सहवाग का शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया.

इससे पहले जब साक्षी ने सहवाग से मिलने का समय मांगा तो वीरू ने कहा, 'मिलने का समय जरूर बताउंगा लेकिन उम्मीद है कि आप मेरे साथ कुश्ती शुरू नहीं कर देंगी साक्षी.'

कई लोगों ने इस मुलाकात पर ट्वीट किए हैं.

ट्विटर हैंडल @RakhtaHu_Khulla से ट्वीट किया गया, "उम्मीद है कि आपने उन्हें (साक्षी को) कुश्ती के लिए नहीं कहा होगा."

@rishh_kohli ने ट्वीट किया, "जबरदस्त. मैंने सोचा था कि आप दोनों कुश्ती/क्रिकेट का दोस्ताना मैच करेंगे और वीडियो पोस्ट करेंगे."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)