मुक्केबाज़ी और तीरंदाज़ी का दिन

अभिनव बिंद्रा
प्रकाशित

रियो में जारी 31वें ओलंपिक खेलों में सोमवार तक भारतीय खिलाड़ियों की नाकामी का दौर जारी था.

अभिनव बिंद्रा से लेकर गगन नारंग, जीतू राय, हिना सिद्धू, मानवजीत सिंह संधू, तीरंदाज़ी में भारतीय महिला रिकर्व टीम अब एक के बाद एक करके ढेर हो गए.

अभिनव बिंद्रा तो इस ओलंपिक में भारतीय दल के गुडविल एम्बेसडर भी है.

अब मंगलवार को भारतीय खिलाड़ी निशानेबाज़ी, तीरंदाज़ी, मुक्केबाज़ी, रोइंग और हॉकी में अपना दमख़म दिखाएंगे.

अतानू दास भारतीय तीरंदाज़

तीरंदाज़ी में रिकर्व मुक़ाबलों में भारत के अतानू दास पुरूष वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना निशाना लगाएंगे.

इससे पहले वह रैंकिंग राउंड में 683 अंको से साथ पांचवे स्थान पर रहे थे.

सोमवार को जब अभिनव बिंद्रा के चौथे स्थान पर रहने की ख़बर आ रही थी तब भारतीय हॉकी टीम जर्मनी के ख़िलाफ 1-1 से बराबरी पर खेल रही थी.

लेकिन अंतिम मिनट में गोल खाकर उसने जैसे अपने ही पांव पर कुल्हाणी मार ली. भारतीय टीम 2-1 से हार गई.

अब मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम अर्जेंटीना का सामना करेगी.

भारतीय हॉकी टीम

इससे पहले अर्जेंटीना ने अपना पहला मैच नीदरलैंडस से 3-3 से बराबरी पर खेला था.

अब अगर भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का अपना रास्ता आसान बनाना है तो उसे अर्जेंटीना को हराना होगा.

मंगलवार से ही रियो में मुक्केबाज़ी के मुक़ाबलें भी शुरू हो रहे है.

75 किलो भार वर्ग में भारत के विकास कृष्ण यादव अपने अभियान की शुरूआत करेंगे.

पहले दौर में उनका सामना अमरीका के कोनवैल चार्लस से होगा.

विकास यादव साल 2010 में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके है.

हिना सिद्धू

निशानेबाज़ी में भारत की हिना सिद्धू 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में अपना निशाना साधेंगी.

इससे पहले हिना सिद्धू 10 मीटर एयर पिस्टल में 380 अंको के साथ 14वें स्थान पर रही थी.

दत्तू भोकानल

वही रोइंग में भी भारत दत्तू भोकानल पुरूष एकल स्कलस में क्वार्टर फाइनल से आगे जाने की कोशिश करेंगे.

उनका सामना नेपाल के जीतबहादुर मुकतान से होगा.

(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/bbcmonitoring" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)