सरदार सिंह से छिनी भारतीय हॉकी की कमान

पीआर श्रीजीत
प्रकाशित

अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों की घोषणा कर दी गई है.

पुरुष टीम की कमान गोलकीपर पीआर श्रीजेश के हाथों में होगी जबकि महिला टीम का नेतृत्व डिफेंडर सुशीला चानू करेंगी.

पुरुष हॉकी टीम में सबसे बड़ा बदलाव सरदार सिंह को लेकर हुआ है जिन्हें कप्तान की भूमिका से हटा दिया गया है.

सरदार सिंह

वहीं महिला हॉकी टीम की कप्तान रही रितु रानी टीम में जगह तक नहीं बना पाई हैं.

नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में हॉकी इंडिया के प्रमुख नरिेंदर बत्रा ने ये घोषणा की.

सुशीला चानू

उन्होंने कहा कि फॉरवर्ड एसवी सुनील पुरुष टीम के और डिफेंडर दीपिका महिला टीम की वाइस-कैप्टन होंगी.

पुरुष हॉकी टीम: हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह, वीआर रघुनाथ, एसके उथप्पा, पीआर श्रीजेश (कप्तान), दानिश मुज्तबा, देविंदर वाल्मिकी, एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, चिंगलेनसाना सिंह, रमनदीप सिंह, निकिन थिमैया.

महिला हॉकी टीम: नवजोत कौर, दीप ग्रेस इक्का, निक्की प्रधान, अनुराधा देवी थोकचोम, सविता, पूनम रानी, वंदना कटारिया, दीपिका, नमिता टोप्पो, रेनुका यादव, सुनीता लाकरा, सुशीला चानू, रानी रामपाल, प्रीति दुबे, लिमा मिंज़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)