एटीपी रैंकिंग: जोकोविच अब भी नंबर वन

नोवोक जोकोविच.
प्रकाशित

एटीपी की ताज़ा रैंकिंग में सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले पायदान पर बने हुए हैं.

वहीं मैड्रिड मास्टर्स के फ़ाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथों हारने वाले एंडी मरे दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

रोज़र फ़ेडरर.

अब तक तीसरे स्थान पर रहे स्वीट्ज़रलैंड के रोज़र फ़ेडरर अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

एंडी मरे.

इस हफ़्ते शुरू होने वाले इटैलियन ओपन को 11 बार जीतने वाले जोकोविच ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है. उनके प्वाइंट और रोज़र फ़ेडरर के प्वाइंट में बहुत अधिक अंतर है.

सोमवार को जारी रैकिंग के मुताबिक़ नोवाक जोकोविच पहले, रोज़र फ़ेडरर दूसरे, एंडी मरे तीसरे, स्टैन वावरिंक चौथे और राफ़ेल नडाल पांचवे स्थान पर हैं.

वहीं जापान के केई निशिकोरी छठे, फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा सातवें, चेक गणराज्य के टॉमस बरडेक आठवें, स्पेन के डेविड फ़ेरर नौवें और कनाडा के मिलोस रोनिक दसवें स्थान पर हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)