वर्ल्ड टी-20: ज़िम्बाब्वे जीता, स्कॉटलैंड बाहर

ज़िम्बॉब्वे के खिलाड़ी
प्रकाशित

वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट में नागपुर में खेले गए मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड पर 11 रन से जीत दर्ज की है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन बनाए थे.

इसके जवाब में स्कॉटलैंड की पूरी टीम दो गेंद बाकी रहते 136 रन पर ऑल आउट हो गई.

बेरिंग्टन

ज़िम्बाब्वे के लिए शॉन विलियम्स ने सबसे ज़्यादा 53 रन बनाए.

इवांस, वॉट और शेरिफ ने स्कॉटलैंड के लिए ज़िम्बाब्वे के दो-दो विकेट चटकाए.

दूसरी ओर स्कॉटलैंड के लिए बेरिंग्टन ने सबसे अधिक 36 और मोमसेन ने 31 रनों का योगदान दिया.

छतारा

ज़िम्बाब्वे के मसाकाज़ा ने स्कॉटलैंड के चार जबकि छतारा और तिरीपानो ने दो-दो विकेट झटके.

इस हार के साथ ही स्कॉटलैंड वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)