भारत पाक को हरा चैंपियन बना

प्रकाशित

भारत ने मलेशिया में खेले जा रहे हॉकी जूनियर एशिया कप 2015 जीत लिया है.

उसने 8वें जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6-2 से हरा दिया.

टीम पूरे टूर्नामेंट में फॉर्म में रही और उसने अपनी गति बरक़रार रखते हुए फ़ाइनल मेंं प्रवेश किया और पाकिस्तान को 6-2 से मात दी.

भारत के हरमनप्रीत सिंह चार गोल के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि अरमान कुरैशी और मनप्रीत ने एक-एक गोल दागे.

हरमनप्रीत सिंह ने खेल के 10वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए भारत का खाता खोला. दूसरा गोल उन्होंने फिर से पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए 15वें मिनट में दाग़े.

जहां तक पाकिस्तान की बात है, टीम ने मध्यांतर के पहले और बाद में एक-एक गोल किए.

पाकिस्तान के मुहम्मद याक़ूब ने 28वें मिनट में गोल किया.

पहला मध्यांतर होने तक भारत 3-1 से आगे था. दूसरे मध्यांतर में अरमान कुरैशी और मनप्रीत ने 44वें और 50वें मिनट में गोल करते हुए भारत को 5-1 से बढ़त दिलाई.

फिर हरमनप्रीत ने 53वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ.

जवाब मेंं पाकिस्तान के मुहम्मद दिलबर 68वें मिनट में गोल दाग सकें.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विट</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>र पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>