ताहिर से चौकन्ना रहे भारत: सचिन

सचिन तेंदुलकर
प्रकाशित

पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम को आगामी दौरे में दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर के ख़िलाफ़ चौकन्ना रहने की सलाह दी है.

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला सिरीज़ के अलावा दो ट्वेन्टी-20 और पाँच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेले जाने हैं.

दौरे के शुरुआत दो अक्तूबर से होगी.

इमरान ताहिर

तेंदुलकर ने कहा कि ताहिर अच्छे गेंदबाज़ हैं और भारतीय बल्लेबाज़ों को उनके ख़िलाफ़ सजग होकर खेलना होगा.

42 वर्षीय तेंदुलकर ने कहा, "एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला मजबूत खिलाड़ी हैं. साथ ही डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल को भी नहीं भूलना चाहिए. जब गुगली की बात होगी तो इमरान ताहिर का नाम लिया जा सकता है. वह भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए ख़तरा हो सकते हैं."

तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय टीम मजबूत है और दक्षिण अफ्रीका के साथ मुक़ाबला टक्कर का होगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>