मुंबई और बंगलौर ने प्ले ऑफ़ में जगह बनाई

प्रकाशित

रविवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ़ में में जगह पक्की की.

वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चेलैंजर्स बंगलौर का मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा, लेकिन इसमें मिले एक अंक की बदौलत बंगलौर भी अंतिम चार में पहुँच गया.

अब 19 मई को पहले क्लॉलिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा जबकि 20 मई को एलिमिनेटर मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर से होगा.

गेंदबाज़ों का कमाल

इससे पहले रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों ने सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में केवल 113 रन पर समेट दिया.

हैदराबाद के केएल राहुल ने सर्वाधिक 25 रन बनाए, बाक़ी कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर सका.

मुंबई के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल मैकलंघन ने 16 रन देकर तीन और लसिथ मलिंगा ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

मुंबई ने जीत का लक्ष्य लेंडल सिमेन्स के 48 और पार्थिव पटेल के नाबाद 51 रनों की मदद से 13.5 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

बारिश से मैच धुला

वही रविवार को पहले मैच में बंगलौर और दिल्ली आमने-सामने थे. दिल्ली ने क्विंटन डी कॉक के 69 और कप्तान जेपी ड्यूमिनी के नाबाद 67 रनों की मदद से 5 विकेट पर 187 रन बनाए.

जवाब में खेलने उतरी बंगलौर की टीम का स्कोर जब 1.1 ओवर के बाद दो रन था तभी तेज बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा.

फिर खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका. इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला और इस तरह 16 अंकों के साथ बंगलौर अंतिम चार में पहुंच गया.

चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पहले ही अंतिम चार में पहुंचे चुके थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>