आईपीएल-8 में मुंबई की दूसरी जीत

मुंबई इंडियंस
प्रकाशित

आईपीएल-8 के एक मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया है.

इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ये दूसरी जीत है. अभी भी टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है.

हरभजन सिंह

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 157 रन बनाए.

लेंडल सिमंस ने सर्वाधिक 51 रन बनाए, जबकि पोलार्ड ने 33 रनों की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस

जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 137 रन ही बना सकी. शिखर धवन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए.

केएल राहुल ने 25 रनों की पारी खेली. मलिंगा ने 23 रन देकर चार विकेट लिए.

हैदराबाद सनराइजर्स

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>