दक्षिण अफ्रीका के डुमिनी की हैट्रिक

डुमिनी
प्रकाशित

दक्षिण अफ्रीका के जे पी डुमिनी ने श्रीलंका के ख़िलाफ़ क्वार्टर फ़ाइनल में हैट्रिक बनाई है.

श्रीलंका की पारी के 33वें ओवर की आख़िरी गेंद पर उन्होंने श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ को आउट किया, जबकि अपने अगले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर ही नुवान कुलशेखरा, और थारिंदु कौशल के विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी की.

डुमिनी विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ हैं.

फ़िन के नाम पहली हैट्रिक

स्टीवन फ़िन

इस विश्व कप की पहली हैट्रिक इंग्लैंड के स्टीवन फ़िन ने ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज़ों को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर इस विश्व कप की पहली हैट्रिक अपने नाम कर ली.

मेलबर्न में फिन ने 50वें ओवर की आख़िरी तीन गेंदों पर ब्रैड हैडिन, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल जॉनसन के विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी की.

हालांकि मैच का नतीजा ऑस्ट्रेलिया के हक में रहा. उसने इंग्लैंड को 111 रन से मात दी.

डुमिनी की हैट्रिक विश्व कप के इतिहास की नौवीं हैट्रिक है.

एक नज़र अब तक की हैट्रिक पर

मलिंगा ने 2007 के विश्व कप में दक्षिण अफ़्रीका के चार बल्लेबाज़ों को लगातार चार गेंदों पर आउट किया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>