क्या भारत से बच जाएगा बांग्लादेश ?

प्रकाशित

क्रिकेट विश्वकप मुक़ाबले में हेमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने महमुदुल्लाह के शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए हैं.

पूल ए मुकाबले में अब तक अजेय रही न्यूज़ीलैंड टीम को जीतने के लिए अब 289 रन बनाने होंगे.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर न्यूज़ीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया का सामना किससे होगा, इसका फैसला न्यूज़ीलैंड-बांग्लादेश मैच के नतीजे के आधार पर होगा.

उलटफेर की संभावना

अगर बांग्लादेश यह मैच हार जाता है, तो फिर उसका पूल ए में चौथे स्थान पर रहना तय हो जाएगा और वह 19 मार्च को मेलबर्न में होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना करेगा.

लेकिन इस मुक़ाबले में बांग्लादेश की जीत की स्थिति में समीकरण बदल जाएंगे.

ऐसे में भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 18 मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में श्रीलंका हो सकता है.

इससे पहले बांग्लादेश इंग्लैंड को हराकर एक बड़ा उलटफेर कर चुका है.

बांग्लादेश से मुकाबला हारने के बाद इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>