मेलबर्न: भारत ने मुश्किल से मैच बचाया

महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट
इमेज कैप्शन, मैच ड्रा होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस रोजर्स से हाथ मिलाते हुए.
प्रकाशित

मेलबर्न में खेला गया तीसरा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है.

दूसरी पारी में भारत ने बल्लेबाज़ी करते हुए काफ़ी मुश्किल से मैच बचाया. भारत जीत के लिए 384 रनों का पीछा कर रहा था.

आख़िरी दिन बल्लेबाज़ी करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई थी और छह विकेट गिर चुके थे.

लेकिन खेल ख़त्म होने तक भारत का स्कोर 174 रनों पर छह विकेट रहा. और चार ओवर पहले ही दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रा मानते हुए इसे ख़त्म कर दिया.

मैच ख़त्म होने के समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 24 और अश्विन आठ रन पर खेल रहे थे.

एक के बाद एक विकेट गिरे

जोश हैज़लवुड
इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया की तरफ़ से जोश हैज़लवुड ने दो विकेट लिए

इससे पहले विराट कोहली ने 54 रन और अजिंक्य रहाणे ने 48 रन बनाए.

कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की थी.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ़ से दूसरी पारी में रेयान हैरिस, मिचेल जॉनसन और जोश हैज़लवुड ने दो-दो विकेट लिया है.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में नौ विकेट के नुक़सान पर 318 रन बनाए थे और पारी समाप्ति की घोषणा कर दी थी.

विराट कोहली, क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 530 रनों के जवाब में भारत ने पहली पारी में 465 रन बनाए थे.

इस शृंखला में ऑस्ट्रेलिया दो टेस्ट जीतकर आगे है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>