अभिषेक की टीमः प्रो कबड्डी लीग चैम्पियन

प्रो कबड्डी लीग का फाइनल मैच
    • Author, आदेश कुमार गुप्त
    • पदनाम, खेल पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
  • प्रकाशित

प्रो कबड्डी लीग के फ़ाइनल मुकाबले को अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने मुंबई की 'यू मुंबा' को हरा कर जीत लिया है.

भारत में पहली प्रो कबड्डी लीग का फ़ाइनल बीते रविवार को नेशनल स्पोर्टस क्लब ऑफ़ इंडिया मुंबई में खेला गया.

इस फ़ाइनल मुक़ाबले में फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और मुंबई की 'यू मुंबा' आमने- सामने थी.

मध्यांतर तक जयपुर की टीम ने 17-13 की बढ़त बना ली थी, और इसे बाद में भी कायम रखते हुए आख़िरकार 35-24 के स्कोर के साथ फ़ाइनल जीत लिया.

इसे इत्तेफ़ाक़ ही कहा जा सकता है कि इन्हीं दोनों टीमों ने इस लीग का पहला मुक़ाबला भी खेला था लेकिन तब जयपुर की टीम हार गई थी.

इस फ़ाइनल मुक़ाबले में अनके फ़िल्मी और खेल सितारे जमा थे.

सितारों की जमघट

प्रो कबड्डी लीग का फाइनल मैच में अभिषेक बच्चन

इनमें शामिल थीं अभिनेत्री एश्वर्या राय, बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज़ विजेंटर सिंह, अपनी टीम का जोश बढ़ाते जयपुर के मालिक ख़ुद अभिषेक बच्चन.

एश्वर्या राय तो एक-एक अंक पर तालियां बजाकर जयपुर टीम का जोश बढ़ा रही थी.

वैसे इस <link type="page"><caption> कबड्डी लीग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2012/03/120304_kabbadi_patna_psa.shtml" platform="highweb"/></link> में कुल मिलाकर आठ टीमों ने हिस्सा लिया.

इनमें बंगाल टाइगर्स, बेंगलुरू बुल्स, दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पल्टन, तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा शामिल थी.

पुरस्कार राशि

प्रो कबड्डी लीग

पहले सत्र की चैंपियन जयपुर पिंक पैथर्स ने फ़ाइनल समेत 15 मुक़ाबलों में से 11 जीते और उसे केवल तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

इस लीग में पटना पाइरेट्स के राकेश कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हे 12 लाख आठ हज़ार रुपये मिले.

जहां तक दर्शकों की बात हैं तो वहां भी यह लीग पीछे नही रही और अगर आंकड़ो पर भरोसा करें तो शुरुआती आठ दिनों में इसके दर्शको की संख्या 22 करोड़ तक पहुंची.

विजेता टीम भी एक करोड़ रूपये की पुरस्कार राशी के साथ मालामाल बनी. इस लीग में चमकने वाले खिलाड़ियों में राहुल चौधरी, अनूप कुमार, मनिंदर सिंह, मंजीत भुल्लर, सुरेंद्र नाडा और जसमेर सिंह रहे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>