ब्राजील को 7-1 से रौंद जर्मनी फाइनल में

मूलर ने पहला गोल किया
प्रकाशित

ब्राज़ील में खेले जा रहे फ़ुटबॉल विश्वकप के पहले सेमीफ़ाइनल में जर्मनी ने ब्राज़ील को 7-1 के अंतर से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है.

फ़ाइनल में जर्मनी का मुक़ाबला अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल के विजेता से होगा.

जबकि तीसरे स्थान के लिए ब्राज़ील दूसरे सेमीफ़ाइनल में हारने वाली टीम से भिड़ेगा.

फ़ुटबॉल विश्व कप में ब्राज़ील का ये अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन रहा है.

बर्लिन में जर्मन समर्थक ख़ुशियां मनाते हुए

ब्राज़ील की तरफ़ से ऑस्कर ने खेल समाप्त होने के कुछ समय पहले 90वें मिनट में इकलौता गोल किया.

खेल शुरू होने के साथ ही जर्मनी मैदान में हावी दिख रही थी. इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाफ़ टाइम तक जर्मनी ने ब्राज़ील पर 5-0 की बढ़त बना ली थी.

जर्मनी की तरफ़ से मूलर ने 11वें मिनट में पहला गोल किया.

उसके बाद तो जैसे गोलों की झड़ी लग गई.

ब्राज़ील समर्थक

जर्मनी के इस खेल को देखकर ब्राज़ील के समर्थक समझ हीं नहीं पा रहे थे कि क्या हुआ.

ब्राज़ील के फ़ैन्स सकते में

ऐसा लग रहा था कि जर्मनी का हर खिलाड़ी गोल कर देगा.

पहले गोल के कुछ ही देर बाद 23वें मिनट में जर्मनी की तरफ़ से क्लोज़ा ने दूसरा गोल कर दिया.

क्रूस के दो गोल

क्लोज़ा और क्रूस

जबकि टोनी क्रूस ने 25वें मिनट में तीसरा गोल किया.

क्रूस ने ही 26वें मिनट में चौथा गोल किया.

सैमी खदीरा ने 29वें मिनट में जर्मनी की तरफ़ से पांचवा गोल किया.

आंद्रे शूर्ले ने 69वें मिनट में छठा गोल किया.

शूर्ले ने ही 79वें मिनट में जर्मनी की तरफ़ से सातवां गोल किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)