कैसे करें अपने स्मार्टफ़ोन डेटा की सुरक्षा?

स्मार्टफ़ोन सिक्यूरिटी
प्रकाशित

आपके स्मार्टफ़ोन पर सिक्यूरिटी का मुद्दा अब अहम होता जा रहा है.

चैट हो या फ़ाइल शेयर करना, उन सभी के लिए लोग अब चाहते हैं कि कंपनियां ये गारंटी दें कि उनकी जानकारी किसी दूसरे तक नहीं पहुंच रही है. या फिर कोई उन पर नज़र नहीं रख रहा है.

जी-डेटा सिक्योर चैट नाम का ऐप आपके चैट या फ़ोटो शेयरिंग की सुरक्षा के लिए कई विकल्प देता है.

चैट

अगर आप चाहें तो किसी को टाइम्ड मैसेज भेज सकते हैं. जितना समय आप तय करें उसके बाद मैसेज ख़ुद डिलीट हो जाता है.

जो आपका चैट है उसको आप एसडी कार्ड पर चैट हिस्ट्री के रूप में सेव कर सकते हैं.

चैट को सुरक्षित रखने के लिए आप उसके लिए पासवर्ड भी तय कर सकते हैं. ये सभी फ़ीचर ऐप के फ्री वर्जन में आपको मिलेंगे.

अगर आप इस ऐप के प्रीमियम वर्जन लेने की सोचेंगे तो इसमें आपके चैट के लिए एक फ़िल्टर बनाया हुआ है. इससे आपके जो भी इमेज या वीडियो होंगे उन्हें स्कैन किया जा सकता है.

चैट

आपके आने और जाने वाले एसएमएस को भी स्कैन किया जा सकता है. अगर आप इस ऐप के प्रीमियम वर्जन को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो 12 महीने के लिए आपको क़रीब 1000 रुपये देने होंगे.

गूगल प्ले स्टोर से इसको डाउनलोड करके बस आपको इसे इनस्टॉल कर लेना है.

उसके बाद आप थोड़े दिन तक इसके फ्री वर्जन को इस्तेमाल कर सकते हैं.

उसके बाद अगर आपको ज़रुरत महसूस हो तो आप इसे साल भर के लिए ख़रीद सकते हैं.

स्नैपचैट

आपको बता दें कि इस तरह का ही स्नैपचैट ऐप ख़ुद डिलीट होने वाले मैसेज को लेकर <link type="page"><caption> विवादों में फंस</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/09/150903_sexting_boy_britain_hk" platform="highweb"/></link> चुका है. इस ऐप को लेकर कईयों ने क़ानून का दरवाज़ा खटखटाया है तो ब्रिटेन के कुछ स्कूलों में इसे बैन भी किया गया है. इसलिए इस तरह के ऐप के इस्तेमाल में सावधानी बरतना ज़रूरी है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href=" https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>