धूमकेतु पर पहली बार पहुंचा अंतरिक्ष यान

प्रकाशित

यूरोपीय स्पेस सेंटर के वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि धूमकेतु की सतह पर भेजा रोसेटा अंतरिक्ष यान ऐतिहासिक लैंडिंग करने में कामयाब रहा.

पहली बार किसी धूमकेतु या पुच्छले तारे पर अंतरिक्ष यान को उतारने में कामयाबी मिली है.

पृथ्वी से लगभग 50 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुच्छलतारे पर यान उतरा है. इस धूमकेतु की परिधि दो किलोमीटर की है.

यूरोपीय स्पेस सेंटर के मुताबिक इस अंतरिक्ष यान के धूमकेतु पर पहुंचने से धूमकेतु पर मौजूद बर्फ़ और मिट्टी के करीब 4 अरब साल पुराने रहस्यों के बारे में जानने में मदद मिलेगी.

यह अध्ययन सौर-मंडल और ब्रह्मांड के अध्ययन को नई पहचान देगा.

इस अभियान की भूमिका 1980 के दशक में बनी थी, और उपग्रह को 10 साल पहले प्रक्षेपित किया गया था. इस अभियान पर अभी तक एक अरब डॉलर से ज़्यादा की रकम खर्च हुई.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>