ओलंपिक खेलों के ख़ास पल

प्रकाशित

खेल फोटोग्राफ़र एल्सा गैरिसन ने ओलंपिक में खिलाड़ियों की हार-जीत के पलों को कैमरे में क़ैद किया.

कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, महिलाओं की तलवारबाज़ी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक बरकरार रखने में सफ़ल रहीं तीमा नागी के चेहरे पर दिख रही इस खुशी को एल्सा गैरिसन ने कैमरे में कैद किया. एल्सा कहती हैं कि प्रतिक्रिया वाली तस्वीरें उन्हें ज्यादा आकर्षित करती हैं, चाहे वो जीत के बाद हों या फिर हार के बाद. वो कहती हैं कि ऐसी तस्वीरें सबसे अच्छी कहानी बयां करती हैं.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, 1948 ओलंपिक खेलों के दौरान ली गई ये तस्वीर ऐसे पल की हैं जिसका इंतज़ार हर खेल फोटोग्राफर को ओलंपिक खेलों के दौरान रहता है. एल्सा कहती हैं कि उस ज़माने में कैमरे आज के आधुनिक कैमरों की तरह नहीं होते थे इसलिए इस तस्वीर को खींचना बेहद मुश्किल था. कैमरे में मोटर ड्राइव नहीं होने से आप के पास केवल एक मौका था सही तस्वीर खींचने का. आपको अपने हाथों से अपनी तरफ आते धावकों पर फोकस करना था.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, सिडनी ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी की ये कलात्मक तस्वीर है. इस तस्वीर में बहुत ही अच्छे तरीके से रंग और लाइट का इस्तेमाल हुआ है. एल्सा कहती हैं कि इस तस्वीर को देखकर लगता है मानों कोई फूल खिल रहा हो.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में पीछे की पृष्ठभूमि साफ़ होने की वजह से ऐसा लगता है कि आप खुद उसैन बोल्ट के साथ जीत का जश्न मना रहे हैं.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, एल्सा कहती हैं कि उन्हें ये तस्वीर इसलिए पसंद है क्योंकि एक ही फ्रेम में खुशियां और निराशा के भाव दिख रहे हैं. ये तस्वीर 2012 में लंदन के अर्ल्स कोर्ट में खेले गए क्वाटर फाइनल्स मुकाबले की है.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, ये तस्वीर 1996 अटलांटा ओलंपिक की है. जिमनास्ट केरी स्ट्रग ने घायल होने के बावजूद वॉल्ट पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, हर बार ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी ज्यादा बड़े पैमाने पर और एक्शन से भरपूर होती है. ज्यादा फायरवर्क्स, फ्लाई ओवर्स और कोरियोग्राफ़ किए डांस शोज़ समारोह की रौनक बढ़ाते हैं. एल्सा कहती हैं कि हर बार ओपनिंग सेरेमनी को एक ख़ास जगह से कवर करना एक चुनौती होती है.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, 1968 ओलंपिक से बॉब बीमॉन के लॉन्ग जंप की ये तस्वीर है जिसमें उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. इस रिकॉर्ड को 1991 में माइक पॉवेल ने तोड़ा. इस तस्वीर के बाद से ही खेलों को कवर करने के तरीके में परिवर्तन आया. रिकॉर्ड्स और ऐतिहासिक पलों को कैमरे में कैद करना प्राथमिकता बन गई. उस समय से टेलीफोटो लेंस के साथ एक्शन शॉट्स लेना फैशन में आ गया.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में पानी का आकार दिल की तरह होने से इसकी खूबसूरती बढ़ गई है. तस्वीर में तैराक नीचे से ऊपर आती दिख रही हैं जो इस तस्वीर को सुंदर गाफिक तत्व प्रदान कर रहा है. पूल में दूर लगे कैमरे से इस तस्वीर को खींचा गया था.
कैमरे के लेंस से ओलंपिक खेलों के ख़ास पल
इमेज कैप्शन, एल्सा कहती हैं कि टेनिस में डबल्स प्रतियोगिता को कवर करने के लिए सबसे अहम होता है दोनों खिलाड़ियों को एक ही फ्रेम में रखना. नहीं तो वो सिंगल्स की तरह लगेगा. एल्सा के मुताबिक इसके लिए धैर्य सबसे ज्यादा ज़रूरी है. ये एक बेहद ख़ास पल था जिसमें लौरा रॉबसन और एंडी मर्रे दोनों बॉल की तरफ बढ़ते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि वो एक दूसरे के मिरर इमेज हैं.