घर के हर कोने में बेहतर वाई फ़ाई सिग्नल

राउटर
प्रकाशित

कई बार ऐसा होता है कि घर पर वाई फाई सिग्नल हर कोने में नहीं पहुंचते हैं. ऐसा किसी भी घर में हो सकता है और ये कोई बड़ी परेशानी नहीं है.

अगर घर पर पुराना राउटर रख हुआ है तो उसका इस्तेमाल आप ऐसे वाई फाई सिग्नल के 'डेड स्पॉट' या बिना सिग्नल वाली जगह को दूर करने के लिए कर सकते हैं.

इसके लिए वाई फाई सिग्नल एक्सटेंडर से भी आप काम कर सकते हैं लेकिन वो आपके राउटर से सिग्नल को वायरलेस तरीके से कनेक्ट करते हैं.

वाई फाई राउटर पर आप तार लगा सकते हैं जिससे सिग्नल कहीं बढ़िया होगा.

राउटर

इस राउटर के सिग्नल को घर के हर कोने तक पहुंचाने के लिए आपको उसके सॉफ्टवेयर में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे.

अगर घर पर इंटरनेट केबल लगा है तो आप पुराने राउटर से एक और एक्सेस पॉइंट बना सकते हैं.

अगर ऐसे तार नहीं लगे हैं तो ऐसे राउटर को 'रिपीटर' बनाना बेहतर होगा.

सबसे पहले बिलजी से कनेक्ट कर के 'रिसेट' बटन को करीब तीस सेकंड के लिए दबा कर रखिए.

राउटर

उसके बाद आपका राउटर रिसेट हो जाएगा. उस बटन को दबा कर रखिए और बिजली के कनेक्शन को तीस सेकंड के लिए हटा दीजिए.

उसके बाद फिर से प्लग जगह पर लगा दीजिए और रिसेट बटन को और तीस सेकंड के लिए दबाए रखिए.

इसके बाद आप उसकी सेटिंग पूरी कर दीजिए ठीक वैसे ही जैसे आपके राउटर की है.

राउटर

घर पर जहां भी सिग्नल नहीं हैं उससे थोड़ा दूर इस राउटर को रख दीजिए.

एक बार ये आपके बेस राउटर से कनेक्ट हो जाएगा उसके बाद आपको पूरे घर में कोई परेशानी नहीं होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक कर</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml " platform="highweb"/></link> सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)