सिंहस्थ में बाबाओं के जलवे

प्रकाशित

उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में देसी-विदेशी भक्तों के आकर्षण का केंद्र हैं ये बाबा लोग.

सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, उज्जैन कुंभ में देसी-विदेशी भक्तों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र अजीब रंग-रूप वाले बाबा हैं.
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, इनमें से कई बाबा शिव के अलग-अलग रूपों में ख़ुद को तैयार करके आए हैं.
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, बहुत से बाबा आपको तकनीक की दुनिया से पूरी तरह जुड़े नज़र आएंगे. हाथ में मोबाइल या लैपटॉप के साथ दीन-दुनिया की ख़बरों पर तीखी नज़र लिए
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, बाबाओं के लिए करतब कोई अनोखी बात नहीं. चाहे फिर कई मीटर लंबे अपने बालों को सुखाना ही क्यों न हो?
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, शिव के औघड़ चरित्र को सामने लाने वाले कुछ बाबा खुलेआम सुट्टा लगाते मिलेंगे.
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, उज्जैन में सिंहस्थ मेले को शुरू हुए अभी सिर्फ़ पांच दिन बीते हैं और इस बीच राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इन बाबाओं की तस्वीरें छप रही हैं.
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, रुद्राक्ष के साथ अपनी लंबी गुंथी हुई चोटी में गुलाब के फूल सजाए इन बाबा को ही देखिए. शायद यही इनका फ़ैशन स्टेटमैंट है.
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, लोग मानते हैं कि रुद्राक्ष शिव की आंख के जलबिंदु से पैदा हुआ है. शिवभक्त इसे तमाम रोगों से निपटने का अचूक उपाय मानते हैं.
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, मध्य प्रदेश के उज्जैन में 21 मई तक चलने वाले कुंभ को देखते हुए एयर इंडिया ने दिल्ली और इंदौर के बीच अतिरिक्त उड़ान सेवा भी शुरू की है.
सिंहस्थ कुंभ, बाबा
इमेज कैप्शन, सिंहस्थ कुंभ 22 अप्रैल को शुरू हुआ था.