You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
गुजरात: आवारा पशु के हमले का एक और मामला, बुज़ुर्ग की मौत
गुजरात के राजकोट में आवारा पशु के हमले का एक और मामला सामने आया है.
यहां पर आवारा पशु के हमले में एक बुज़ुर्ग की मौत हो गई है. यह हादसा राजकोट के गोपाल चौक इलाक़े के पास हुआ. हादसा तड़के सुबह हुआ. जब रसिक भाई ठकरार दूध लेने जा रहे थे. उसी समय एक गाय ने उन पर हमला कर दिया. गाय ने उन्हें पहले दौड़ाया और जब वो गिर गए तब भी वो हमला करती रही. गाय उन्हें क़रीब 20 मिनट तक लात मारती रही. इस हमले में रसिक भाई की मौत हो गई.
वीडियो: बिपिन टंकारिया/ दीति वाजपेयी
प्रोड्यूसर: पार्थ पांड्या
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)