पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्या कम होने वाले हैं?

वीडियो कैप्शन, पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्या कम होने वाले हैं?

भारत में शायद पहली बार पेट्रोल की क़ीमत कुछ शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कच्चे तेल की क़ीमतों के हालिया रुझान को देखें, तो तेल और भी महँगा हो सकता है. तो क्या आम उपभोक्ताओं को जल्द राहत नहीं मिलने वाली है?

क्या हमें तेल और डीज़ल पर धीरे-धीरे निर्भरता कम करनी होगी? तेल की आसमान छूती कीमतों पर विपक्ष सरकार की लगातार आलोचना कर रहा है.

काँग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कुछ दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था कि सरकार को पेट्रोल और डीज़ल पर अतिरिक्त करों को तुरंत हटाना चाहिए. इससे क़ीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों के लिए सबसे महंगी सरकार रही है, जिसने लोगों पर भारी कर लगाया है. इन सबके बीच आम आदमी परेशान है और किसान दुखी हैं. मोदी सरकार एक्साइज ड्यूटी कम करने के दबाव में है.

स्टोरी: ज़ुबैर अहमद

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: देवाशीष

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)