लाइव, विजय माल्या ने ख़ुद को भगोड़ा बताए जाने पर किया ये दावा, बताया भारत क्यों नहीं आ सकते

माल्या ने कहा है कि किसी पत्रकार की स्क्रिप्ट की शुरुआत में ही मुझे धोखेबाज़ क्यों कहा जाता है वे यह पूछना क्यों शुरू नहीं करते कि 'मुझे मेरा पैसा कब वापस मिलेगा?'

सारांश

  • ईरान का दावा, अमेरिकी मानवरहित पनडुब्बी पर किया क़ब्ज़ा
  • अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट करने का किया दावा
  • विजय माल्या ने ख़ुद को भगोड़ा बताए जाने पर किया ये दावा, बताया भारत क्यों नहीं आ सकते
  • दिल्ली के पूर्व चीफ़ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने कथित तौर पर की आत्महत्या

लाइव कवरेज

चंदन कुमार जजवाड़े

  1. विजय माल्या ने ख़ुद को भगोड़ा बताए जाने पर किया ये दावा, बताया भारत क्यों नहीं आ सकते

    विजय माल्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पूर्व राज्यसभा सांसद और कारोबारी विजय माल्या ने ख़ुद को भगोड़ा कहे जाने पर बयान दिया है.

    विजय माल्या ने सोशल मीडिया एक्स पर दावा किया, “जो कहते हैं कि मैं भारत आने से इनकार करने वाला भगोड़ा हूं, वे कृपया यह जान लें कि मैं सन 1992 से ब्रिटेन का स्थायी निवासी हूं. मुझे फिलहाल कानूनी रूप से इस देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है. यह सब भारत सरकार की ओर से की गई दिखावटी कार्रवाइयों से शुरू हुआ, जो मेरे मामले में बेहद अन्यायपूर्ण रही हैं.”

    उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “उन सभी लोगों के लिए जो मेरी बात पर यकीन नहीं करते, कृपया ख़ुद इसकी पुष्टि करें और देखें कि ईडी ने मेरे अटैच्ड फंड में से 350 करोड़ रुपये से अधिक राशि किंगफिशर के कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए जारी की थी.”

    उन्होंने कहा, “मैं उन्हें पैसे नहीं दे सका क्योंकि ईडी ने मेरी संपत्तियों और फंड्स को अपने कब्जे में ले लिया था.

    उन्होंने लिखा, “किसी पत्रकार की स्क्रिप्ट की शुरुआत में ही मुझे धोखेबाज़ क्यों कहा जाता है? यह पूछना क्यों शुरू नहीं किया जाता कि मुझे मेरा पैसा कब वापस मिलेगा?”

  2. बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.