दिल्ली मेट्रो ने इस दिन अधिक ट्रेन चलाने का किया एलान, क्या है वजह
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने घोषणा की है कि वह 18 मई 2026 से हर सोमवार छह अतिरिक्त ट्रेनों के ज़रिए 24 अतिरिक्त फेरे शुरू करेगा.
डीएमआरसी ने यह भी कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर यह व्यवस्था अन्य दिनों में भी लागू होगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस व्यवस्था के तहत अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, टिकट सुविधाओं का विस्तार और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सेवाओं को मज़बूत करने की योजना है.
एजेंसी का यह भी कहना है कि डीएमआरसी ने दिल्ली-एनसीआर में लोगों को निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने के मक़सद से इन उपायों का एलान किया है.