पाक: फ़िल्म 'मालिक' पर बैन हटा

फ़िल्म 'मालिक' का पोस्टर
इमेज कैप्शन, फ़िल्म 'मालिक' का पोस्टर
प्रकाशित

पाकिस्तान की एक अदालत ने विवादस्पद फ़िल्म 'मालिक' की स्क्रीनिंग पर लगी रोक को हटा दिया है.

पाकिस्तान की सरकार ने फ़िल्म 'मालिक' के प्रदर्शन पर अप्रैल के महीने में रोक लगाई थी.

इस फ़िल्म में कथित तौर पर नेताओं की तुलना में सेना को अच्छी भूमिका में चित्रित किया गया है.

सिनेमाघरों में तीन हफ़्तों तक फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद संघीय सरकार ने इस पर रोक लगाई.

सिंध के हाईकोर्ट के फ़िल्म ने प्रदर्शन पर लगी पाबंदी को हटाया है और अब ये पूरे पाकिस्तान में दिखाई जा सकती है.

फ़िल्म 'मालिक' में कई बातों के अलावा ये भी दिखाया गया है कि एक प्रांत के मुख्यमंत्री को उसका सुरक्षा गार्ड ही गोली मार देता है.

कई आलोचकों का कहना है कि इस फ़िल्म में अफ़ग़ान तालिबान के एक पूर्व सदस्य को हीरो की तरह से पेश किया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)