सोशल मीडिया पर चीनी एथलीटों का हाल-ए-दिल

चीनी एथलीट
    • Author, बीबीसी ट्रेंडिंग
    • पदनाम, क्या है लोकप्रिय और क्यों
  • प्रकाशित

रियो ओलंपिक चीन के एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ. डिजीटल दौर में चीन ने अपने उन खिलाड़ियों कोे देखा जो सोशल मीडिया के जानकार हैं और खुलकर अपनी बात कहते हैं.

1990 के दशक में पत्रकारों के सवालों पर चीन के एथलीट देश के गौरव और सम्मान के लिए जीतने की बात करते थे. लेकिन रियो ओलंपिक के दौरान चीनी खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का एक अलग ही पहलू सामने आया.

चीनी एथलीट

तैराक फू युआनहुई को सोशल मीडिया के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी तब वाहवाही मिली जब उन्होंने अपनी माहवारी की चर्चा कर वर्जना को तोड़ा.

इसके बाद उनकी टीम के एक साथी ऊंचीकूद के खिलाड़ी जांग गोवेई का वीडियो वायरल हो गया जिसमें वे कुछ नए अंदाज़ से नाच रहे थे.

चीनी एथलीट

एक पैर पर खड़े होकर दोनों हाथों को फैलाए उनकी अनोखी मुद्रा को "सफ़ेद सारस पंख फैलाए'' जैसा कहा गया.

वीबो में एक यूज़र ने मज़ाकिया लहज़े में लिखा, "चीन के वेलेंटाइन डे पर जांग गोवेई तैराक फू युआनहुई के आदर्श बॉयफ्रेंड हो सकते हैं.

जांग गोवेई ने कोई पदक नहीं जीत पाने पर माफ़ी मांगने के लिए भी सोशल मीडिया का उपयोग किया.

100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराक निंग ज़ेटाओ की भी एक कहानी है.

चीनी एथलीट

उनका इंस्टाग्राम पन्ना इस महीने ओलंपिक के दौरान सबसे ज़्यादा ढूंढा जाने वाला पन्ना बन गया.

पुरुषों की पत्रिका एल के अगस्त 2016 के मुख्य पन्ने पर निंग का फोटो छपा है.

रियो ओलंपिक से पहले ऐसी ख़बरें थीं कि टीम से उन्हें हटाया जाएगा क्योंकि वे बहुत से व्यापारिक विज्ञापन में दिख रहे हैं.

लेकिन अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और ओलंपिक की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही.

चीनी एथलीट

चीन के डाइवर चिन की ने पदक समारोह के बाद लाखों दर्शकों के सामने अपनी गर्लफ्रेंड खोह जोह के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया.

ऐसा करने पर उनके कई ऑनलाइन प्रशंसक ख़ुश हुए, लेकिन कुछ लोगों ने उन पर खोह जोह के यादगार क्षणों को चुराने का आरोप लगाया.

ऐसा लगता है कि रियो में चीन के ओलंपिक एथलीट्स की नई पीढ़ी देश के सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)