बोको हराम के वीडियो में 'बंधक लड़कियां'

प्रकाशित

नाइजीरिया के चरमपंथी संगठन बोको हराम ने चिबोक से अपहृत की गईं स्कूली लड़कियों का एक वीडियो जारी किया है.

इस वीडियो में एक नकाबपोश बंदूकधारी के पीछे लगभग 50 लड़कियां सिर ढके हुए हैं.

वीडियो जारी कर चरमपंथियों ने मांग की है कि इन लड़कियों को अगर मुक्त कराना है तो उनके लड़ाकों को छोड़ना होगा.

चरमपंथियों ने यह भी कहा कि हवाई हमले में कई लड़कियों की मौत भी हुई है.

अप्रैल 2014 में चरमपंथियों ने चिबोक के उत्तरी शहर से 270 स्कूली लड़कियों का अपहरण किया था.

वीडियो की शुरुआत एक नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति से होती है, जो कैमरे की तरफ देखकर बात कर रहा है. वह कहता है कि कुछ लड़कियां जख्मी हैं और कुछ का जीवन इन जख्मों के कारण जोखिम में है और 40 लड़कियों की शादी हो गई है.

हौसा भाषा में वह बंदूकधारी कहता है कि दिखाई जा रही लड़कियों को कभी नहीं लौटाया जाएगा, अगर सरकार लंबे समय से हिरासत में रखे गए बोको हराम के लड़ाकों को रिहा नहीं करती.

वीडियो के आखिर में किसी दूसरी जगह के कुछ दृश्य दिखाए गए हैं, जिसमें ज़मीन पर कुछ शव पड़े हुए हैं और कहा गया है कि ये हवाई हमलों में मारे गए हैं.

इस वीडियो में एक किशोरी का इंटरव्यू भी दिखाया गया है, जिसमें वो अपने माता-पिता से सरकार से गुहार लगाने को कह रही है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)