10 खरब डॉलर के माल पर औरतों का नियंंत्रण

मार्गरेट चैन
इमेज कैप्शन, मार्गरेट चैन
प्रकाशित

जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स की विश्व की सबसे ताक़तवर महिलाओं की सूची में चीनी महिलाओं ने दूसरे नंबर पर - अमरीका के बिल्कुल बाद, जगह पाई है.

100 महिलाओं की इस सूची में 51 महिलाओं के साथ अमरीका सबसे आगे हैं जबकि चीन दूसरे स्थान पर है.

एंगेला मर्केल

सर्वे के अनुसार सबसे ऊपर जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल का नाम है. लेकिन इसमें रिकार्ड संख्या में ब्रितानी महिलाओं के भी नाम शामिल हैं.

एंगला मर्केल लगातार छठे साल नंबर वन रैंक पर हैं. वो कुल दस बार ये स्थान पा चुकी हैं.

हिलेरी क्लिंटन

सूची में दूसरे स्थान पर अमरीका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन और फेडेरल रिज़र्व की जैनेट येलेन तीसरे स्थान पर है.

दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश से कुल 9 महिलाओं ने इस 2016 की पावर वूमेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है.

इसमें इकॉमर्स वेबसाइट अलीबाबा की वरिष्ठ कार्यकर्ता लूसी पेंग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की डायरेक्टर-जनरल मार्गरेट चैन शामिल हैं.

चीन की प्रथम महिला पेंग लीयूआन
इमेज कैप्शन, ब्रिटेन की महारानी एलीज़ाबेथ II के साथ चीन की पेंग लीयूआन

इस सूची में हांग-कांग में फाइनेंशियल सेवा किंग्सटन सिक्यूरिटीज़ में मुख्य अधिकारी पोल्याना चू और चीन की प्रथम महिला पेंग लीयूआन का भी नाम है.

इस सर्वे में 29 देशों से कुल 100 महिलाओं का नाम है जो राजनीति, व्यवसाय, तकनीक और लोक कल्याण के क्षेत्रों से हैं.

फोर्ब्स का कहना है कि सूची में नामित महिलाएं क़रीब 1 ट्रिलियन डॉलर (10 खरब डॉलर) के राजस्व पर नियंत्रण रखती हैं और 360 करोड़ लोगों को प्रभावित करती हैं.

इस सूची में 32 मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, 12 विश्व नेत्री हैं और 11 अरबपति हैं. इसमें 9 ऐसी महिलाओं के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने शून्य से शुरू कर के अरबों-डॉलर का कारोबार खड़ा किया.

मरीसा मेयर
इमेज कैप्शन, मरीसा मेयर

सूची में शामिल महिलाओं की औसत उम्र 57 साल है. 41 साल की याहू की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मरीसा मेयर सूची में सबसे युवा ताक़तवर महिला हैं तो 90 साल की ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ II सबसे वृद्ध महिला हैं.

फोर्ब्स वूमन की अध्यक्ष और प्रकाशक मोइरा फोर्ब्स के अनुसार मर्केल का इतने लंबे समय तक ताक़तवर बने रहना "असाधारण" है.

 मोइरा फोर्ब्स
इमेज कैप्शन, मोइरा फोर्ब्स

उनका कहना है कि इस साल की सूची आधे से अधिक महिलाएं अमरीका से बाहर देशों से हैं, जबकि एक-चौथाई एशिया-प्रशांत क्षेत्र से हैं - जो कि इस सर्वेक्षण के शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे अधिक संख्या है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विट</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>र पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)