ट्रंप की रैली में हिंसक प्रदर्शन

प्रकाशित

न्यू मैक्सिको में डोनल्ड ट्रंप की रैली के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने जलती हुई टीशर्ट और बोतलें फेंकी हैं. उनकी पुलिस के साथ झड़पें भी हुई हैं.

पुलिस ने भीड़ पर धुंआ छोड़ा. प्रदर्शनकारियों ने आल्बुकर्क रैली के दौरान ट्रंप के भाषण में भी रुकावट पैदा की.

रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार ट्रंप अमरीका-मैक्सिको सीमा पर एक दीवार बनाने के पक्ष में हैं ताकि अवैध तरीके अमरीका आ रहे लोगों को रोका जा सके.

अमरीका का न्यू मैक्सिको में सबसे अधिक हिस्पैनिक लोग रहते हैं.

प्रदर्शनकारियों ने आल्बूकर्क कन्वेंशन सेटर के बाहर बैनर उठा रखे थे जिनपर "ट्रंप फ़ासिस्ट हैं" और "हम बहुत सुन चुके" लिखा था.

आल्बूकर्क की पुलिस ने अपने ट्वीट्स में कहा कि पुलिस अधिकारियों और उनके घोड़ों पर बोतलें और पत्थर फेंके गए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)