'आईएस' के अहम नेता की बमबारी में मौत

इराक़ी सेना (फ़ाइल)
इमेज कैप्शन, इराक़ी सेना क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लंबी लड़ाई लड़ रही है.
प्रकाशित

कथित इस्लामिक स्टेट के एक अहम नेता की गठबंधन सेना की बमबारी में मौत हो गई है.

अमरीकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अबु वहीब इराक़ के अनबर प्रांत में आईएसआईएल के एक प्रमुख नेता थे.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक़ अबु वहीब का तालुक्क़ पहले अल-क़ायदा से था और उनकी मौत शुक्रवार को हुए एक हमले में हो गई.

मंत्रालय के प्रवक्ता पीटर कुक ने कहा, "इराक़ और सीरिया में आजकल आईएसआईएल का नेता होना जोखिम भरा काम है."

पीटर कुक ने समूह के लिए एक दूसरे नाम का इस्तेमाल किया.

वहीब की मौत के दावे पहले भी किया जा चुके हैं.

अमरीका के नेतृत्व में एक गठबंधन सेना साल 2014 से हवाई हमले कर कर रही है.

समूह ने इस क्षेत्र के बड़े इलाक़े पर क़ब्ज़ा कर लिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)