पेरिस हमले के संदिग्ध का 'पुलिस से सहयोग'

सालाह अब्देसलम
इमेज कैप्शन, सालाह अब्देसलम
प्रकाशित

ब्रसेल्स में गिरफ्तार पेरिस हमले के संदिग्ध सालाह अब्देसलाम के वकील का कहना है कि वो बेल्जियम की पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं.

अब्देसलाम पर हमले के आरोप तय कर दिए गए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि वो फ्रांस प्रत्यर्पित किए जाने का विरोध कर रहे हैं.

चार महीने से फरार अब्देसलाम को शुक्रवार को ब्रसेल्स में हुई एक कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था.

13 नवंबर को पेरिस में हुए हमले में 130 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे. ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की ज़िम्मेदारी ली थी.

गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान अब्देसलाम के पैर में गोली लग गई. पुलिस को उम्मीद है कि उनकी गिरफ़्तारी से आईएस की योजनाओं और उसे मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है.

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद
इमेज कैप्शन, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद

अब्देलसम के परिवार के तीन लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इस गिरफ़्तारी को एक 'महत्वपूर्ण पल' बताया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)