9/11 में ईरान की भूमिका और जुर्माना बनी सुर्ख़ी

अमरीका ट्विन टावर पर हमला
प्रकाशित

9/11 की घटना के मामले में अमरीका का ईरान पर जुर्माना, भारतीय उद्योगपति विजय माल्या का देश से बाहर जाना और पाकिस्तान और भारत के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले टी-20 विश्वकप के मैच को लेकर तनातनी इस हफ़्ते सुर्खियों में रही.

अमरीका की एक अदालत ने 11 सितंबर, 2001 के चरमपंथी हमले से जुड़े एक फ़ैसले में ईरान को 10 अरब डॉलर का <link type="page"><caption> भुगतान करने</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160311_fine_on_iran_9_11_pkp" platform="highweb"/></link> का आदेश दिया.

फ़ैसले में कहा गया कि ईरान अपनी भूमिका के दावों के ख़िलाफ़ स्वयं की रक्षा करने में विफल रहा है. इससे पहले जज डेनियल्स ने <link type="page"><caption> सऊदी अरब</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2015/10/151001_judge_clears_saudi_arabia_ra" platform="highweb"/></link> को इस मामले में बरी कर दिया.

उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक़ उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाले <link type="page"><caption> दो बैलिस्टिक मिसाइल</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160310_north_korea_fire_short_range_missiles_rp" platform="highweb"/></link> दाग़े हैं.

इससे पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने <link type="page"><caption> दावा किया</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160309_north_korea_miniature_nuclear_warhead_ra" platform="highweb"/></link> था कि उनके वैज्ञानिकों ने छोटे परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं, जिन्हें बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाया जा सकता है.

मैसेडोनिया

मैसेडोनिया ने <link type="page"><caption> घोषणा की</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160309_macedonia_migrants_aj" platform="highweb"/></link> कि वह अपनी सीमा से प्रवासियों को ग्रीस में नहीं घुसने देगा. इसके कारण उत्तरी यूरोप में शरण चाहने वाले लोगों के लिए मुख्य मार्ग बंद हो जाएगा.

इससे क़रीब 14 हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज़्यादातर सीरिया, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान के हैं और ग्रीस की ओर मौजूद हैं.

इरीन एंड्रयूज़

अमरीकी खेल रिपोर्टर इरीन एंड्र्यूज़ को एक होटल में फ़िल्माए गए उनके नग्न वीडियो के लिए अदालत ने 5.50 करोड़ डॉलर (लगभग 370 करोड़ रुपए) का <link type="page"><caption> मुआवज़ा देने</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160308_erin_andrews_nude_video_pj" platform="highweb"/></link> को कहा है.

एंड्र्यूज़ फ़ॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्टर हैं. साल 2008 में नैशविले होटल में माइकल डेविड बैरेट ने उनका नग्न वीडियो फ़िल्माया था. ये वीडियो ऑनलाइन जारी किया गया था. बाद में एंड्र्यूज़ ने बैरेट और दो अन्य कंपनियों के ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़दमा किया था.

जुड़वां बच्चे

वियतनाम में पैदा हुए दो <link type="page"><caption> जुड़वां बच्चों</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/international/2016/03/160310_vietnam_twins_different_father_ac" platform="highweb"/></link> के पिता अलग-अलग होने की बात सामने आई है. इस तरह की घटना को 'हेट्रोपेटर्नल सुपरफ़ेक्युंडेशन' कहा जाता है.

हनोई स्थित वियतनाम जेनेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष ले डिन्ह लुआॅन्ग ने कहा "दुनियाभर में इस तरह के केवल 10 मामले ही हमें पता हैं."

विजय माल्या

भारत में उद्योगपति विजय माल्या भारतीय बैंकों से लिए 9000 करोड़ रुपए से अधिक का क़र्ज़ <link type="page"><caption> बिना चुकाए</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/03/160311_mallya_tweets_not_absconder_du" platform="highweb"/></link> देश से बाहर चले गए हैं. इस मुद्दे को लेकर हफ़्ते भर देश में चर्चा रही.

<link type="page"><caption> माल्या ने कहा</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/03/160313_mallya_on_media_du" platform="highweb"/></link> कि मीडिया उनका पीछा कर रहा है, लेकिन अफ़सोस कि वे उनकी सही जगह तलाश नहीं कर रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने आईडीबीआई लोन धोखाधड़ी मामले में क़ारोबारी विजय माल्या को <link type="page"><caption> नोटिस भेजा </caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/india/2016/03/160311_ed_summons_vijay_mallya_rd" platform="highweb"/></link>है.

पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान सरकार से क्रिकेट टीम को टी20 विश्वकप में शामिल होने के लिए भारत भेजने की <link type="page"><caption> इजाज़त के बाद</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/multimedia/2016/03/160311_pakistancricket_dunia" platform="highweb"/></link> पाकिस्तानी टीम रविवार को कोलकाता पहुँची.

इससे पहले भारत में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने टीम भेजने से पहले वो उसकी <link type="page"><caption> सुरक्षा की गांरटी</caption><url href="http://www.bbc.com/hindi/multimedia/2016/03/160309_bespoke_pak_dunia" platform="highweb"/></link> मांगी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)