इराक़: इस्लामिक स्टेट ने ईसाई मठ को 'तबाह' किया

इराक़
प्रकाशित

उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से पुष्टि हुई है कि इराक़ के सबसे पुराने ईसाई मठ को चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने नष्ट कर दिया है.

हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि संबंधित तस्वीरों से संकेत मिलता है कि इस जगह को वर्ष 2014 में ही तबाह किया गया था.

वर्ष 2014 में ही इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने मोसुल पर कब्ज़ा किया था. उत्तरी शहर मोसुल के नज़दीक सेंट एलिजा ईसाइयों का 1400 वर्ष पुराना केंद्र था.

इराक़

मोसुल के एक कैथोलिक पादरी पॉल हबीब का कहना है, ''हम इसे ईसाइयों को इराक़ से भगाने, हमारे अस्तित्व को नष्ट करने की कोशिश के तौर पर देखते हैं.''

पादरी पॉल हबीब अब कुर्द प्रशासित इरबिल में रहते हैं.

इस्लामिक स्टेट ने इराक़ और पड़ोसी सीरिया में ईसाइयों को निशाना बनाया है और उनकी सम्पत्ति पर कब्ज़ा कर लिया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>