पुतिनः 'ये पीठ में छुरा घोंपने जैसा है'

Russia's defence ministry said it could prove the aircraft never left Syrian airspace
इमेज कैप्शन, रूसी रक्षा मंत्री का दावा है कि रूसी विमान सीरियाई सीमा के बाहर नहीं गया.
प्रकाशित

तुर्की के लड़ाकू विमानों के सीरिया की सीमा के पास रूस के सैन्य विमान को मार गिराने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है.

एक ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने इस घटना को 'चरमपंथियों के साथियों' के साथ मिलकर 'पीठ में छुरा घोंपने' जैसा बताया है.

पुतिन ने आरोप लगाया कि रूसी विमान को तुर्की के एफ़-16 लड़ाकू विमानों ने तब निशाना बनाया जब यह सीरियाई इलाक़े में था.

एक वीडियो में रूसी विमान तुर्की के पास सीरियाई सीमा पर जमीन पर गिरता दिखाई दिया.
इमेज कैप्शन, एक वीडियो में रूसी विमान तुर्की के पास सीरियाई सीमा पर जमीन पर गिरता दिखाई दिया.

तो तुर्की सैन्य अधिकारियों ने दावा किया कि रूसी एसयू-24 विमान बार बार चेतावनी के बावजूद तुर्की हवाई सीमा में घुस आया था.

सीरियाई विद्रोहियों के मुताबिक़ लताकिया इलाक़े में विमान के ज़मीन पर गिरने से पहले चालक दल ने छलांग लगा दी थी, लेकिन कम से कम एक की मौत हो गई है.

रूसी विमान

पिछले सितंबर में राष्ट्रपति बशर अल-असद के विरोधियों के ख़िलाफ़ रूस की ओर से हवाई हमले के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि रूस का विमान सीरियाई इलाक़े में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

सीरियाई विद्रोहियों के गुट को तुर्की के समर्थन का ज़िक्र करते हुए पुतिन ने कहा, "चरमपंथ के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे रोजमर्रा के संघर्ष से ये कहीं आगे की बात है. ये चरमपंथियों की मदद से पीठ में छुरा घोंपने जैसा है."

उन्होंने कहा, "हमारे विमान और पायलट से तुर्की को कोई ख़तरा नहीं था. ये तो साफ़ है."

तुर्की इलाकों में सीरियाई सरकार की कार्रवाई में मदद के खिलाफ रूस को चेतावनी है.
इमेज कैप्शन, तुर्की इलाकों में सीरियाई सरकार की कार्रवाई में मदद के खिलाफ रूस को चेतावनी है.
रूसी विमान के पाथ का रडार इमेज.
इमेज कैप्शन, रूसी विमान के पाथ का रडार इमेज.

"वे लोग लताकिया की पहाडियों में आईएस चरमपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान चला रहे थे. ये इलाक़ा रूसी मूल के चरमपंथियों का गढ़ है. उनके रूस लौटने की आशंका को देखते हुए बचाव के तौर पर कार्रवाई की जा रही थी."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>