फेसबुक पर आए अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा

प्रेसीडेंट ओबामा फ़ेसबुक पेज
प्रकाशित

अब कोई भी अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से संपर्क कर सकता है, उनके फ़ेसबुक वॉल पर ‘मैसेज’ लिख सकता है और उन्हें ‘लाइक’ या ‘शेयर’ कर सकता है.

ओबामा ने ‘प्रेसीडेंट ओबामा’ नाम से अपना फ़ेसबुक अकाउंट बनाया. यह पहले से चल रहे फ़ेसबुक अकाउंट ‘बराक ओबामा’ और ‘पोटस’ से अलग है.

ओबामा ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, “हेलो, फ़ेसबुक! आख़िरकार, मुझे अपना पेज मिल ही गया. मुझे उम्मीद है कि यहां हम अपने देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सच्ची बातचीत कर सकते हैं. यहां आप सीधे मुझसे संपर्क में रह सकते हैं और अपने विचार और कहानियां साझा कर सकते हैं.”

ओबामा ने आगे लिखा, “इसकी शुरुआत करते हुए मैं आपको अपने साथ इस जगह घुमाना चाहता हूं. मैं यहां हर दिन रात का खाना खाने के पहले घूमता हूं.”

बराक ओबामा, राष्ट्रपति, अमरीका

उन्होंने लोगों से जलवायु परिवर्तन पर सुझाव देने को कहा. ओबामा ने एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वे व्हाउट हाउस के पीछे घूमते हुए और बोलते हुए दिखाए गए हैं.

फ़ेसबुक के प्रमुख मार्क ज़करबर्ग ने प्रेसीडेंट ओबामा के वॉल पर लिखा, “स्वागत प्रेसीडेंट ओबामा! मुझे ख़ुशी है कि आप इस कम्यूनिटी में शामिल हो गए. मैं यह देखूंगा कि आप फ़ेसबुक पर किस तरह लोगों से संपर्क में रहते हैं.”

बराक ओबामा, अमरीकी राष्ट्रपति

ओबामा ने फ़ेसबुक पेज पर कई तस्वीरें भी लगाई हैं. राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हुए खींची गई तस्वीर, पत्नी मिशेल के साथ पुरानी तस्वीर और बचपन में अपनी मां के साथ ली गई तस्वीर इनमें प्रमुख हैं. कुछ घंटों के अंदर ही 4,89,398 लोगों ने इस पेज को ‘लाइक’ किया है.

पेज पर ओबामा ने अपना परिचय कुछ इस तरह दिया है, “पिता, पति और अमरीका के 44वें राष्ट्रपति.”

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>